
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कैथल ;;18 नवंबर (सुरेंद्र भूना)
कैथल के गांव गुलियाना में एक व्यक्ति अपने खेत में बरसीन की फसल में पानी भरने के लिए मोटर चलाने गया था। जब वह खेत में पहुंचा और मोटर चलाने लगा तो खम्भे के पास नंगी तार किसान को टच हो गई जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई किसान घर पर बोल कर गया था कि वह खेत से जल्दी वापस घर आएगा लेकिन जब काफी समय तक किसान घर नहीं लौटा तो उसके घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया और जब खेत में जाकर देखा लगे तो वह मृत पाया गया ।किसान की पत्नी मंजू और उसके परिवार वालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करने पर किसान की पहचान राजकुमार 32 गुलियाना निवासी के तौर पर हुई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया ।किठाना चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी मंजू की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
