दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम।
स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने एक बयान में कहा कि 243 सदस्यीय विधानसभा बिहार चुनाव में भाजपा-जदयू-एनडीए ने 85 प्रतिशत स्ट्राईक रेट के साथ 202 सीटों पर आश्चर्यजनक जीत दर्ज की जिसका जमीनी धरातल पर दूर-दूर तक किसी को भी एहसास नही था। वहीं बिहार की जिस चुनावी लडाई को महागठबंधन व एनडीए के बीच कांटे की टक्कर जमीन पर माना जा रहा था, उसके चुनाव परिणाम राजद-कांग्रेस-लेफ्ट के महागठबंधन को 13 प्रतिशत स्ट्राईक रेट के साथ केवल 35 सीटों पर विजयी मिली जो किसी के भी गले नही उतर रही। विद्रोही ने कहा कि इस आश्चर्यजनक जीत पर भाजपा का गदगद होना लाजमी है, पर इस जीत पर गदगद होने वाले भाजपा नेता भी मीडियाकर्मियों से निजी बातचीत में मान रहे है कि उन्हे भी इतनी भारी जीत का एहसास नही था। भाजपा की ओर झुकाव रखने वाले मीडियाकर्मी, राजनीतिक विश्लेषकों को भी यह कल्पना नही थी कि ऐसी भारी जीत एनडीए को मिलेगी। भाजपा ने 101 सीटों पर चुनाव लडकर 89 सीटे जीतकर 90 प्रतिशत स्ट्राईक रेट से चुनाव जीतकर सभी को न केवल आश्चर्यचकित कर दिया अपितु कोई भी यह मानने को तैयार नही है कि आखिर यह भारी जीत मिली तो कैसे मिली। किसी के पास इसका कोई जवाब नही है।
विद्रोही ने कहा कि वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव राजद को वर्ष 2025 के विधानसभा की तुलना में केवल 0.20 प्रतिशत वोट घटे और सीट घट गई 50 जबकि वहीं कांग्रेस को वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2025 में 0.82 प्रतिशत वोट घटे और 13 सीट घट गई। जबकि कांग्रेस ने 2020 में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडकर 9.53 प्रतिशत मत हासिल किया था, वहीं इस बार कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लडकर 8.71 प्रतिशत मत हासिल किया है। अगर उस तुलना में देखा जाये तो कांग्रेस के वोट 2020 की तुलना में 2025 में बढ़े है, घटे नही। पर सीट आश्चर्यजनक रूप से 13 जरूर घट गई। कांग्रेस-राजद को मिले वोटो के अनुपात में उनको जो नुकसान परिणामों में हुआ है, वह आश्चर्यजनक है। कांग्रेस-विपक्ष को बिहार विधानसभा चुनाव व मतदान आंकडों की गहराई से अध्ययन करने की जरूरत है। वहीं विद्रोही ने कांग्रेस नेतृत्व को सलाह दी कि वे बिहार परिणामों के मध्यनजर अपना भी आत्ममंथन करके अपनी रणनीति में व्यापक बदलाव करके उसे जमीनी स्तर पर उतारकर जमीन पर उतरकर न केवल कांग्रेस को मजबूत करे अपितु जनमुद्दों पर मीडिया इवेंट के प्रतिकात्मक आंदोलन करने की बजाय प्रभावी जन आंदोलन देश के हर राज्य की सडकों परे करे ताकि कांग्रेस फिर से आमजन का विश्वास जीत सके।
