
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में आयोजित हुई, 25th Senior State Netball Championship (Men & Women) में प्रताप स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी देवांग चौधरी व गजेन्द्र संह ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर गोल्ड मैडल प्राप्त कर प्रताप स्कूल खरखौदा का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया, उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप (National Championship) के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रताप स्कूल और क्षेत्र के लिए भी अत्यंत सम्मानजनक है। प्रताप स्कूल में पहुँचने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों गजेन्द्र सिंह और देवांग चौधरी का द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, कोच संसार दहिया ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि खेल सिर्फ मेडल जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच सिखाने का माध्यम है। प्रताप स्कूल हमेशा इस बात पर जोर देता है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ–साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। विद्यालय में आधुनिक इनडोर और आउटडोर खेल मैदान, फिटनेस व जिम सुविधाएँ, प्रशिक्षित व अनुभवी कोच की सुविधाएँ हैं। हमारा यही प्रयास रहता है कि हर बच्चे के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर और उसे नए स्तर तक ले जा सके। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने बताया कि सच्ची लगन और सही दिशा में की गई मेहनत हमेशा सफलता दिलाती है। शिक्षा और खेल—दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं, प्रतिस्पर्धी नहीं। पढ़ाई सोचने की क्षमता देती है, और खेल उसे जीने का साहस देते हैं। प्रताप स्कूल में का उद्देश्य यही है कि हर विद्यार्थी को ऐसा वातावरण मिले जहाँ—वह शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करे, खेल में अपनी प्रतिभा निखारे, और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकने का आत्मविश्वास विकसित करे। उन्होनें खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्यबड़ा रखो, और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहो। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों गजेन्द्र सिंह और देवांग चौधरी ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय अपने कोचों के मार्गदर्शन, विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई उत्तम खेल सुविधाओं, शिक्षकों के सतत प्रोत्साहन, तथा माता–पिता के सहयोग और आशीर्वाद को दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि प्रताप स्कूल ने सदैव उन्हें बेहतर माहौल, अनुशासन और आत्मविश्वास प्रदान किया है, जिसके कारण वे आज इस मुकाम पर पहुँच पाए हैं। उन्होंने आगे भी लगातार मेहनत करके राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।
