
गौरव राजपुरोहित
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मुम्बई।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित खूबसूरत नंदी हिल्स है। यहां पर आने वाले पर्यटक उस समय हैरान रह गए जब पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक टीपू महल की दीवार पर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम लिखा हुआ पाया। 18वीं सदी के इस स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत एक संरक्षित स्थल है। इसे क्षतिग्रस्त किए जाने से कर्नाटक के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक में सुरक्षा में ढिलाई को लेकर आक्रोश और चिंता फैल गई। कर्नाटक पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कर्नाटक पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। टीपू पैलेस के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। नंदी हिल्स के विशेष अधिकारी रमेश ने कहा कि यह शरारत संभवतः सुरक्षाकर्मियों के कार्यभार संभालने से पहले तड़के की गई होगा। उन्होंने बताया कि आगंतुक भोर होते ही पहुंचने लगते हैं, जबकि सुरक्षा गार्ड अपने टाइम पर पहुंचते हैं। फिलहाल बैंगलूरू सिटी पुलिस मामले कि जांच कर रही है
