
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ, 28अक्तूबर:-इंडियन नेशनल लोकदल कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला कैथल की बैठक दिनांक 26अक्तूबर को पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दोदवा, जिला अध्यक्ष अनील तंवर ने शिरकत की। प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व बलवान सिंह दोदवा ने मिटिंग को सम्बोधित करते हुए प्रदेश व केंद्र में सत्तारूढ भाजपा सरकार की तानाशाही व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंन कहा कि आज देश व प्रदेश में जनता बेहाल, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी चरम सीमा पर है, कानून व्यव्स्था
खत्म है तथा तानाशाही का बोलबाला है और आज कोई भी वर्ग भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं है। इसलिए प्रदेश में भाजपा का सफाया होना निश्चित है। उन्होंन यह भी बताया कि आने वाला प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल का होगा,
क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा को बदलने का मन बना चूकी है और विकल्प के रूप में सिर्फ इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता की उम्मीदो पर खरा उत्तर सकती है।
कर्मचारी सैल के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दोदवा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा,जिला अध्यक्ष अनील तंवर व कर्मचारी सैल के जिला संयोजक मास्टर रघबीर सिंह से विचार-विमर्श उपरांत जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें बलराज नरङ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जगदीश नैन,सिंगारा सिंह,
महेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, दलबीर सिंह, राजकुमार व बलदेव सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सतबीर मोर को प्रधान महासचिव तथा शमशेर सिंह, चन्द्रभान, सतपाल सिंह, उदय सिंह पुनिया,रामफल नेहरा,कर्मबीर सिंह व सतबीर सिंह को महासचिव बनाया गया है। बलवान सिंह को संगठन सचिव तथा महेंद्र सिंह, राजपाल, राजबीर बालू,रघबीर सिंह मलिक, दयानंद, सतबीर सिंह व मेहर सिंह को सचिव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जगपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, अर्जुन ढूल को मिडिया प्रभारी व बलबीर सिंह को कार्यालय सचिव बनाया गया है। हल्का अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए रघबीर सिंह को कलायत,पाॅप सिंह को कैथल,नफे सिंह को गुहला व रमेश चन्द को हल्का पुंडरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में जिला कैथल के सैंकङो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
