
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
रविवार को बरोदा विधानसभा क्षेत्र के मोई हुड्डा गांव में शीतला माता स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग जिलों और गांवों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पहुंचे। उनके स्वागत में गांव के गणमान्य व्यक्तियों,और पार्टी के नेताओं ने ने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद सिंह हुड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष के गांव पहुंचने और शीतला माता स्पोर्ट्स क्लब पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखने के लिए उनका आभार जताया।
इस अवसर पर मोहन लाल बडौली ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया और कहा कि “शीतला माता स्पोर्ट्स क्लब मोई खेल प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन मंच है, और इस मैदान से भविष्य में कई खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।”

मोई हुड्डा के खेल स्टेडियम के संबंध में उन्होंने कहा कि “यहां सर्वे करवाकर जल्द ही सुधार कार्य करवाया जाएगा।”
राजनीतिक सवालों के जवाब में मोहन लाल बडौली ने राव नरेंद्र द्वारा उनके खिलाफ किए गए कथित षड्यंत्र पर कहा कि “यह कागजों की लड़ाई है, कोर्ट में सच सामने आएगा और केस निरस्त हो जाएगा।”
कांग्रेस सरकार की तुलना में गन्ने के रेट पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “भूपेंद्र हुड्डा पहले अपने दस साल का हिसाब दें, फिर तुलना करें।”
प्रदेश में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने कहा — “11 साल बेमिसाल, विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।”
उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
