
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
अक्टूबर महीने के अंत तक सोनीपत गोहाना और जींद रेलवे ट्रैक पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ परिवहन क्षेत्र में एक नया इतिहास बनाने जा रही है। रेलवे ने जींद में हाइड्रोजन प्लांट बनाया है जिसमें परीक्षणों का दौर अंतिम चरण में है। हाइड्रोजन ट्रेन बनकर तैयार ही नहीं बल्कि इसे दिल्ली में एक रेलवे स्टेशन के यार्ड पर लाकर खड़ा कर दिया है।
यह गाड़ी जींद से गोहाना होते हुए सोनीपत तक चलेगी। आप समझ सकते हैं कि देश में कोयला इंजन, डीजल इंजन इलेक्ट्रिक इंजन के बाद और बुलेट ट्रेन से पहले हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन देखने को मिलने वाला है।
हाइड्रोजन ट्रेन के डिब्बे और इंजन लखनऊ में तैयार किए गए हैं और पर्यावरण के मामले में यह ट्रेन एक आदर्श माध्यम साबित होने जा रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन का सोनीपत से जींद वाया गोहाना का सफर लगभग 80 किलोमीटर है। इस ट्रेन के संचालन का लोग बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। हाइड्रोजन ट्रेन को सोनीपत से हरी झंडी दी जाएगी लेकिन अभी इसके लिए कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
