
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में रन फॉर डीएवी रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजनइस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा खेल भावना को बढ़ावा देना था।
इस रैली में विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों और अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से, राज्य स्तर पर डीएवी खेलों में विजयी छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रैली में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय के द्वार से रैली आरम्भ की और पुलिस लाइन में लगभग 3 किलोमीटर तक चलते हुए “एकता में शक्ति है” के नारे लगाए ओर पूरे जोश और ऊर्जा के साथ रैली पूरी की।
प्रधानाचार्या ने सभी छात्रों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि “खेल केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन और चरित्र को भी मजबूत बनाते हैं।”
इस आयोजन ने विद्यालय में एकता, सौहार्द और खेल भावना का सुंदर संदेश दिया।
