
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ : “शिक्षित बने, सशक्त बने” एवं “जन-जन साक्षर, घर-घर साक्षर” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय, करसान (राम दरबार) में एक साक्षरता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली में विद्यालय के मुख्याध्यापक डॉ. धर्मेंद्र शास्त्री, नोडल ऑफिसर श्री सुखदेव सिंह, क्लस्टर 15 की एस.आर.जी. सुश्री मनिका शर्मा, वॉलंटियर टीचर्स, वॉलंटियर स्टूडेंट्स, परीक्षार्थी तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।
रैली के दौरान “हम सब का एक सपना, पढ़ा-लिखा हो देश अपना” जैसे प्रभावी नारों के माध्यम से साक्षरता का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित किया गया। सभी की सक्रिय भागीदारी से यह रैली सफल रही।
कार्यक्रम के अंत में यह घोषणा की गई कि साक्षरता परीक्षा का आयोजन दिनांक 21 सितंबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा का समय परीक्षार्थियों की दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया गया है, ताकि सभी परीक्षार्थी सुविधा अनुसार इसमें सम्मिलित हो सकें।
