
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को हरियाणा के सिखों ने काफ़ी संघर्ष के बाद हासिल किया था लेकिन आज हरियाणा कमेटी मज़ाक का पात्र बन गई है जिसके लिए वर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा सीधे तौर पर ज़िम्मेदार हैं हरियाणा कमेटी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष झींडा को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ये विचार पंचकूला क्षेत्र से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य जत्थेदार स्वर्ण सिंह बुंगा टिब्बी ने मीडिया को एक लिखित प्रेस नोट जारी करते हुए व्यक्त किए जत्थेदार बुंगा टिब्बी ने कहा कि जगदीश सिंह झींडा आज एक तानाशाह बन गए हैं जो हर सदस्य को दबाब में रखना चाहते हैं पिछले पाँच महीनों से उन्होंने हरियाणा कमेटी के सुप्रबंधन और धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए एक भी कार्य नहीं किया है उनकी गाड़ी की डिक्की सिरोपे से भरी रहती है और वे अधिकारियों के कार्यालयों में सिरोपे बाँटते फिरते हैं झींडा के पास प्रत्येक शहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के अलावा कोई और काम नहीं है वह सभी सदस्यों का विश्वास खो चुके हैं उन्होंने कहा कि झींडा सितंबर माह में अपनी 11 सदस्यीय कार्यकारिणी की 3 बैठकों में विफल रहे हैं 2 सितंबर की बैठक में 6 सदस्य पहुंचे 11 सितंबर की बैठक में 1 सदस्य पहुंचा और 15 सितंबर की बैठक में वह कार्यालय में अकेले बैठकर सदस्यों का इंतजार करते रहे लेकिन झींडा के दुर्व्यवहार के कारण एक भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा। अध्यक्ष झींडा जनरल हाउस और कार्यकारिणी का विश्वास खो चुके हैं और उनका अध्यक्ष पद पर बने रहना उचित नहीं है इसलिए विफल अध्यक्ष झींडा को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
