
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला , 16 सितंबर : पंचकूला में महिला जजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक वार्ड नंबर 9 अभयपुर में हुई जिसमें जजपा प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर किरण पूनिया, महिला प्रदेश प्रधान रजनी मलिक दहिया ने शिरकत की। दोनों जजपा नेत्रीओ ने सभी उपस्थित महिलाओं को पार्टी की नीतियों बारे अवगत कराया तथा भविष्य की रुपरेखा बारे प्रकाश डाला । जजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ही इस प्रदेश तथा महिलाओं का भला कर सकते हैं। इसलिये ज्यादा से ज्यादा महिलाएं जजपा से जुड़े।
महिला प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वो आगे आकर अपने अधिकारों को पहचानते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होने कहा कि जजपा की नेता एवं पूर्व विधायक नैना चौटाला ने महिलाओं को प्रदेश भर में नया जोश भरने का काम किया है तथा उनको नई पहचान दिलाई है इसलिए सभी महिलाओं को उनका अनुशरण करते हुए जजपा से जुड़ना चाहिए।
आज की महिला मीटिंग को जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा नगर निगम पंचकूला में पार्षद राजेश निषाद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, हल्का कालका अध्यक्ष एवं कालका नगर परिषद के पार्षद मयंक लांबा भी उपस्थित थे तथा दोनों ने अपने विचार साँझा किए। इस अवसर पर पार्टी की कार्यकर्ता मीनू, हीरामन वर्मा, बजरंग, कविता , राजकुमार एवं बहुत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी
