
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकुला, 14 सितंबर
58 वाँ हरियाणा राज्य स्कूल गेम्स मुकाबले आज हर्षौल्लास के साथ सम्पन्न हुए। इस बारे में जानकारी देते हुए ओम प्रकाश एईईओ ने बताया कि आज सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 में फाइनल मकाबला हिसार व गुरुग्राम की टीम के मध्य करवाया गया । जिसमें हिसार ने 10 विकेट से जीत हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा गुरुग्राम ने इसी मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान के लिए पंचकूला का रोहतक के साथ मुकाबला हुआ जिसमें पंचकूला ने 10 विकेट से जीत हासिल कर तीसरे स्थान प्राप्त किया।

उधर बेसबॉल के मुकाबले सेंट सोल्जर स्कूल सेक्टर 16 में करवाएं गए। इस बारे में जानकारी देते हुए रितु ,नोडल अधिकारी बेसबॉल ने बताया कि अंतिम मैच
कैथल व फतेहाबाद के बीच में हुआ। जिसमें कैथल ने फतेहाबाद को 5-2 से जीत दर्ज की।
तीसरे स्थान के लिए मुकाबला अंबाला में रोहतक के बीच में हुआ जिसमें अंबाला ने 16-06 से जीत दर्ज की।
इन खेलों का सफल आयोजन करवाने में
रमेश एईओ, दयानंद, डीपीई नीता शर्मा, पीजीटी, फिजिकल एजुकेशन, जसबीर, पीजीटी, फिजिकल एजुकेशन व राजेश कुमार मितल, पीटीआई का विशेष सहयोग रहा।
