
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रेवाड़ी: पुलिस कस्टडी में मौत की जिम्मेदारी से पुलिस का बचना मुश्किल हो जाता है। वह चाहे आत्महत्या ही क्यों न हो। इसके लिए जवाब तो पुलिस को ही देना होगा।
रेवाड़ी में रविवार रात को थाने के लॉकअप में बंद विनोद नाम के हत्या आरोपी ने उसी कंबल को उधेड़ कर रस्सी की तरह बना लाक अप में कहीं फंसा कर फांसी ले ली। इस दौरान उसका दोस्त और सह आरोपी सनी यादव इसी लोक अप में सोता रहा।
पता चला है कि पुलिस ने इन दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया था और कोर्ट ने उन्हें 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा था।
इस मामले में पता चला है कि इन दोनों पर अपने तीसरे साथी राकेश जौनपुर की हत्या का आरोप है। बताते हैं कि यह तीनों एक ही कमरे में किराए पर रहते थे ।यह कमरा खाली करने के सवाल पर इनमें झगड़ा हो गया और कथित तौर पर इन दोनों ने मिलकर राकेश की हत्या कर दी।
मृतक विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है बताया गया है कि पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में होगा और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
