दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
360 डिग्री सेवा समाधान मिशन के संस्थापक सोकेन्द्र बालियान रघुवंशी ने देश वासियों के नाम एक सामयिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि
लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण गाँव–शहर प्रभावित हो रहे हैं। यह समय सजग रहने और एक-दूसरे की मदद करने का है।
11 पॉइंट्स में जानें – क्या करें और क्या न करें:
- घर पर या सुरक्षित स्थान पर ही रहें, निचले इलाकों से दूर रहें।
- केवल साफ़ और उबला हुआ पानी ही पीएँ।
- आपातकालीन नंबर (108 / 112) पर संपर्क बनाए रखें।
- बुजुर्गों, बच्चों व बीमारों की विशेष देखभाल करें, मच्छरों से बचाव करें।
- मौसम व प्रशासनिक अपडेट पर ध्यान दें।
- कच्चे मकान व कमजोर दीवारों से दूर रहें।
- केवल ज़रूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें, तेज़ बहाव वाले पानी से बचें।
- बिजली के खंभों, तारों व गीली दीवारों से दूर रहें।
- अफ़वाहें न फैलाएँ, केवल सही जानकारी साझा करें।
- सावधानी से ड्राइव करें, गड्ढों और पेड़ों के नीचे रुकने से बचें।
- अपने स्तर से जरूरतमंदों की मदद करें।
आइए, हम सब मिलकर सुरक्षित रहें और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।
पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर कर लोगों को जागरूक करें।

