
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी को अब बिहार के विधानसभा चुनाव को
बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से लड़ना होगा। क्योंकि बिहार में महागठबंधन अब उसके लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। महागठबंधन के अध्यक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने हाल में जो वोटर अधिकार यात्रा निकाली उससे जहां महागठबंधन मजबूत हुआ है वही यह मजबूती भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौती बनी नजर आ रही है ।
विशेषज्ञ कहते हैं कि अब लोगों ने यह विचार करना शुरू कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के जितने भी जुगाड़ करती है उसमें वोट की कथित चोरी का खेल निश्चित तौर पर निर्णायक रहता होगा।
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बिहार के चुनाव जीतने के लिए एक बार फिर शाम दाम दंड भेद सभी तरीके अप्लाई करती नजर आ सकती है ।
भारतीय जनता पार्टी को खुद के खिलाफ प्रयुक्त शब्दों को भी विरोधियों के खिलाफ प्रयुक्त करने में महारत हासिल है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक बार प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए कहा कि था कि चौकीदार ही चोर है, भाजपा ने इस आलोचना को ही हथियार बना लिया था और भाजपा के कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं ,मंत्रियों ,मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने खुद को चौकीदार बताना शुरू कर दिया था। बीजेपी के इन तौर तरीकों को आसानी से समझा जा सकता है।
अब प्रधानमंत्री अपनी मां को दी गई गाली को हथियार के रूप में प्रयुक्त करते नजर आ रहे हैं और वे इस बात को भी राजनीतिक सहानुभूति के रूप में प्रयुक्त करते दिखाई देने लगे हैं ।अब भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता और उसके सहयोगी दल बिहार के चुनाव में अपनी पूरी ताकत झौंकने वाले हैं और इस चुनाव को भी दिल्ली के चुनाव की तरह योजनाबद्ध तरीके से लड़ने की तैयारी में नजर आने लगे हैं ।
अब पार्टी अपने और जरूरी कामों को भी स्थगित करके आगे बढ़ेगी और मकसद होगा बिहार को जीतना । क्योंकि बिहार को जीतकर ही बंगाल और पंजाब उत्तर प्रदेश सहित दर्जन भर से ज्यादा अन्य प्रदेशों की विधानसभा की लड़ाई जीती जा सकेगी। यदि बिहार में हार हुई तो प बंगाल में भी भाजपा का जीत का सपना धराशाही हो जाएगा। अब जान लीजिए की भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बिहार के चुनाव के बाद ही बन पाएगा। ऐसे में भाजपा के हरियाणा के अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और मजबूत हो जाएंगे और पार्टी उन्हें ही अध्यक्ष बनाए रखना चाहेगी ।इसका एक आधार यह भी है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मोहनलाल बडोली को अध्यक्ष बनाए रखने के पक्ष में है और इन दोनों की जुगलबंदी बिहार के चुनाव प्रचार में देखने को मिल सकती है।
