
दक्ष दर्पण।
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)
पति-पत्नी और वो।
पति भी पुलिस में पत्नी भी पुलिस में और वो भी पुलिस में।
कोई भी व्यक्ति इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सकता कि उसकी पत्नी के किसी गैर मर्द से आपत्तिजनक संबंध हों। किसी को इस बात की भनक भी लग जाए तो उसकी नींद हराम हो जाती है। व्यक्ति खुद पुलिस में हो, पत्नी भी पुलिस में हो और उसके किसी पुलिस वाले से ही संबंध हो वह भी आपत्तिजनक तो कार्यवाही के लिए वह पुलिस को शायद यह मानकर ही बुलाएगा कि अब पत्नी के साथ किसी सूरत में रहना नहीं है। कल क्या होगा नहीं कहा जा सकता लेकिन कुशीनगर में रविवार का एक मामला पुलिस के एक कांस्टेबल के जी का जंजाल जरूर बन गया है।
कांस्टेबल को इस बात का शक था कि उसकी पत्नी के किसी और व्यक्ति से नाजायज संबंध है। इनके बीच में कई बार झगड़ा भी हुआ लेकिन मामला जस का तस बना रहा। पति-पत्नी किराए के मकान में रहे हैं ।शादी भी इसी वर्ष फरवरी महीने में हुई थी। सिपाही बलिया का रहने वाला है।
रविवार को यह सिपाही ड्यूटी पर तैनात था परंतु ड्यूटी के बीच में ही घर पहुंचा तो कथित तौर पर पत्नी अपने प्रेमी एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ घर में आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई। पति-पत्नी में झगड़ा होना स्वाभाविक था। बताते हैं कि जैसे ही पति ने घर से बाहर कदम रखा हालात देखकर पत्नी ने भी बाहर निकाल कर घर के दरवाजे को ताला लगा दिया। पति ने पहले पड़ोसी इकट्ठे किए फिर पुलिस बुला ली परंतु कांस्टेबल पत्नी ने गेट का ताला खोलने से मना कर दिया।
पुलिस के आने के बाद ताला और दरवाजा तोड़कर गेट खोला गया तो पति ने घर में मौजूद प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। बाद में पुलिस उसे थाने ले गई। पति पुलिस कांस्टेबल के अनुसार वह जब इस मकान में आकर रहने लगे तो उसकी पत्नी की उक्त सिपाही से मुलाकात हुई उसके बाद इनके बीच में बातचीत शुरू हो गई जो आपत्तिजनक के रूप में सामने आने लगी। उसने बताया कि उसे इस बात की आशंका पहले से ही थी कि उसकी उसकी गैर हाजरी का नाजायज फायदा उठाती है। रविवार को इसी आशंका वश वह बीच ड्यूटी के घर पहुंचा तो सच्चाई सामने आ गई। अब इन पति-पत्नी के बीच आगे क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता।
