
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
लाल कूआ ।
श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल* द्वारा *"ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025"* के अंतर्गत *युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य* से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दिनांक 23/08/25 को दौराने गस्त मोबाइल 1- हेड कांस्टेबल पूरन सिंह रायपा द्वारा मय हमराही कर्मचारीगढ़ के सुभाष नगर बैरियर के पास टांडा जंगल लालकुआं से अभियुक्त अनुज मिश्रा पुत्र पुत्र राहुल मिश्रा हाल निवासी वीआईपी गेट 2 किलोमीटर लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 51 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के तथा 2- उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह द्वारा मय हमराही कर्मचारीगढ़ के दोराने गस्त मोबाइल शिवपुरी नंबर 6 डामर प्लांट बिंदुखट्टा लालकुआं के पास से अभियुक्त हरिश मेहता पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह मेहता निवासी रावत नगर द्वितीय बिंदुखत्ता लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 105 पाउच अवैध कच्ची शराब के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किये गये है !

गिरफ्तारी टीम –
1- उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह
2- हेड कांस्टेबल पूरन सिंह रायपा
3-कानि0 तरुण मेहता
4-कांस्टेबल कमल बिष्ट
5-कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला
6-कांस्टेबल अशोक कंबोज
