
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला। सक्षम महिला समाज सेवी संस्था की टीम के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए। जो भी सदस्य समाज की सेवा के लिए अपना योगदान देना चाहता था उन्हें आईडी कार्ड ,सर्टिफिकेट और बैच देकर रजिस्टर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुषमा जोशी जी, बैंकिंग से रिटायर्ड, एक बहुत ही प्रसिद्ध साहित्यकार और आशा शर्मा जी एक प्रसिद्ध अध्यापिका एवं समाज सेविका रहे। आशा शर्मा जी और सुषमा जोशी जी दोनों समय-समय पर सक्षम के कार्यक्रमों में अपना सहयोग और आशीर्वाद देने आतीं हैं।
सक्षम महिला समाजसेवी संस्था टीम की हेड मंजू चंदेल जी की मौजूदगी में सदस्यों को आईडी कार्ड सर्टिफिकेट और बैच दिए।
सक्षम टीम की हेड मंजू चंदेल जी ट्राई सिटी, हिमाचल प्रदेश, गुड़गांव और राजस्थान के क्षेत्र के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं। शैली शर्मा जी को खरड़ का अध्यक्ष , रेनू पटेल जी को गुड़गांव का अध्यक्ष, मोनिका सैन जी को बलटाना का अध्यक्ष, ममता जैन जी को पंचकूला का अध्यक्ष, अनुपम गोयल जी को मोहाली का अध्यक्ष और पूजा चोपड़ा जी को पीर मुशल्ला का अध्यक्ष बनाया गया। शिखा बिंदल जी को उपाध्यक्ष पंचकूला बनाया गया। वीना चौहान जी को सक्षम टीम मेंबर ट्राई सिटी और किरण अग्रवाल जी को सक्षम टीम मेंबर पंचकूला बनाया गया।
टीम के सभी सदस्यों ने भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की और देश को नशा मुक्त बनाने के लिए सेवाएं देने का भी वादा किया।
