
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
सोनीपत:आज 03 अगस्त को ओबीसी समाज की संस्थाओ धर्मशालाओ के प्रधान एव समाज के प्रधानों की बैठक ओबीसी समाज के कार्यालय नजदीक ककरोई चुंगी पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मनोज जांगड़ा जी ने की। जिसमे समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने के लिए सभी ने अपने – अपने विचार रखे और बताया की समाज को आगे बढ़ाने की लिए समाज राजनीति और शिक्षा में अगरसर होना जरूरी है बैठक में सभी के सुख दुख में शामिल होने नेक कार्य करने और समाज को अलग-अलग बिरादरी में ना बट कर एकजुट करने पर भी विचार हुआ। इस अवसर पर मंच संचालन संगठन के संरक्षक अनिल ठाकुर जी ने किया और आए हुए सभी संस्था के प्रधानों का स्वागत फूल मालाओ से अध्यक्ष जी और कार्यकारणी ने किया। इस अवसर पर नरेश वर्मा जी, दिलबाग पांचाल जी, चरण सिंह जोगी जी, प्रेस सचिव राहुल सैन जी, सत्यवान जोगी जी, प्रमानंद बैरागी जी, मेहंदर बैरागी जी, सुरेंद्र प्रजापत जी, जोगिंदर प्रजापत जी, नीरज सोनी जी, कोशल वर्मा जी , रण सिंह कश्यप जी, सुरेंद्र मनियार जी, वीरेंद्र कटारिया जी, सुभाष रोहिला जी, सतपाल वर्मा जी आदि उपस्थित रहे ।
