
इमेज साभार
गौरव राजपुरोहित
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मुंबई ।
कपिल शर्मा और गिन्नी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट कैप्स कैफे को महज 4 दिन पहले कनाडा में ओपन किया. जिसके इनसाइड वीडियो और फोटोज खूब वायरल हुआ. लेकिन,अब इसी कैफे से बुरी खबर आई है. खालिस्तानी आतंकियों ने कपिल शर्मा के कैफे पर कई राउंड फायरिंग की. इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है. ये हमला लेट नाइट हुआ. जिसका वीडियो अब सामने आया है. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. खालीस्तानी आंतकी हरजीत सिंह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बयान में कहा कि ‘कपिल शर्मा की हाल ही में दी गई टिप्पणियों की वजह से उनके कैफे पर गोलीबारी की गई.’ इस हमले के बाद कनाया कनाडा की जांच एजेंसियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जबकि भारतीय एजेंसियां इस घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. इस घटना के बाद से कपिल शर्मा के सार्वजनिक कार्यक्रमों और सुरक्षा को लेकर समीक्षा की जा सकती है कपिल शर्मा के कैफे पर खालीस्तानी आतंकियों के हमले का वीडियो भी सामने आ गया है. जिसमें कैफे पर बंदूक तनी नजर आ रही है और लगातार ठाय ठाय की आवाज आ रही है. कपिल शर्मा ने कैफे को कनाडा में जैसे ही ओपन किया तो उसका इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस वीडियो में कैफे के अंदर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. इसके साथ ही पिंक कलर का सोफा, क्रिस्टल शैंडेलियर और फूलों से खूबसूरत सजावट इसे और भी ज्यादा आलीशान बना रही है. साथ ही इसे क्लासी टच भी दे रहा है. अगर आप कपिल शर्मा से कैफे में जाने का सोच रहे हैं तो आपको यहां पर कॉफी के अलावा मुहं में पानी लाने वाले बेहतरीन डेजर्ट खाने को मिलेंगी.आपको बता दें, कपिल शर्मा इन दिनों ‘ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा सीजन 3’ से नेटफ्लिक्स पर कमबैक किया है.
