
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
यमुनानगर:आज 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के कमान अधिकारी कर्नल जरनैल सिंह के मार्गदर्शन में शहीद परमिन्द्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेजली में एनसीसी कैडेट्स ने वातावरण संरक्षण दिवस मनाया ।

विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर डॉ उमेश प्रताप वत्स ने बताया कि सभी कैडेट्स ने विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद सलीम, राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक सोहनलाल एवं स्टाफ सदस्यों के साथ पहले तो विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया, कांग्रेस घास को जड़मूल से उखाड़ फेंका तथा फिर वर्षा ऋतु व सावन के आगमन पर पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि पौधों को हमें परिवार के सदस्यों की तरह रखना चाहिए। डॉ उमेश प्रताप वत्स ने कहा कि विश्व में वर्तमान में चारों ओर युद्ध के मैदान सजे पड़े हैं। अपनी प्रतिष्ठा के पोषण व अहंकार के कारण सब एक दूसरे के विरुद्ध भयानक हथियारों का प्रयोग कर रहे हैं जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा ओर ज्यादा बढ़ गया है, ऐसे में अधिकाधिक पौधे लगाना ही इस समस्या का समाधान है।

इस अवसर पर हरबंस शास्त्री, सोहनलाल, अमित कुमार, नवनीत शर्मा, संजय शर्मा, पूनम कपिला, सरिता त्यागी, सिम्पल देवी, रिचा तलवार, मनीषा, सुरेन्द्र कौर, भावना दुआ, पूजा कांबोज आदि उपस्थित रहे।
