दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला (नन्द सिंगला)
आज देवीनगर निवास स्थान पर शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश ने हरियाणा सरकार के पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री माननीय डॉ. अरविंद शर्मा जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री महोदय के आगमन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर और पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री ओम प्रकाश ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए मंत्री महोदय को अवगत कराया। उन्होंने देवीनगर और आस-पास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे के विकास की मांग भी रखी।
डॉ. अरविंद शर्मा ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पर्यटन और सहकारिता विभाग के माध्यम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे।
जिससे लोगों में नई उम्मीदें जगी हैं।

