
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जीरकपुर, (राहुल मेहता)- जीरकपुर का शिवालिक विहार यानी वार्ड नंबर 27 अक्सर चर्चा में रहता है कभी बिजली की समस्या को लेकर तो कभी बरसात के पानी को लेकर.। जी हां पिछले काफी समय से यहां हो रही बिजली समस्या को पार्षद रेनू नेहरू द्वारा ठीक कराया गया था तो उसके बाद मानसून आते ही शिवालिक विहार की गलियों में जलभराव देखने को मिला और जगह जगह सीवरेज ढक्कन टूटे देखने को मिले जिसके बाद स्थानीय निवासियों द्वारा इसकी वीडियो और फोटो वायरल की गई.। बरसात के कारण गलियों में पानी इक्कठा हो जाता है जो कि लोगों के घरों के अंदर तक जाता है जिससे कई बार सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या भी आती है.। ऐसा ही आज जीरकपुर शिवालिक विहार के एकेएस 2 और अन्य क्षेत्रों में देखने को मिला जहां पर गलियों में जलभराव को निकलवाते हुए दिखाई दिए वार्ड पार्षद रेनू नेहरू और समाजसेवी पवन नेहरू.। उन्होंने बताया कि यहां पर काम के लिए काफी लंबे समय से टेंडर लगाए गए हैं जो कि अभी तक पास नहीं हुए हैं और वह शिवालिक विहार में हो रही हर समस्या के बारे में आला अफसरों और नगर परिषद में जानकारी दे चुके हैं पर अभी तक इसका समाधान नगर परिषद द्वारा नहीं किया गया है.। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर आला अफसरों और नगर परिषद अधिकारियों से बनती की यहां के टेंडर भी जल्दी पास किए जाएं जिससे शिवालिक विहार में सभी रुके हुए कामों को पूरा किया जा सके.। आज समाजसेवी पवन नेहरू द्वारा खुद शिवालिक विहार के गलियों में जाकर पानी को निकलवाया गया और सीवरेज ओवरफ्लो होने की वजह से सीवरेज ढक्कनों को खुलवाया गया.। शिवालिक विहार में दुर्गा माता मंदिर और एकएकेस 3 गेट के बाहर टूटे सीवरेज के ढक्कनो को बदलकर नया लगाया गया और भी शिवालिक विहार के अंतर्गत टूटे सीवरेज ढक्कनों को बदलकर नया लगवाया जाएगा.।
हम हमेशा अपने वार्ड के लोगों के साथ है पर हमारे द्वारा लगाए गए टेंडरों को अभी पास नहीं किया गया है और जिसके चलते हम कई बार नगर परिषद के अधिकारियों और आला अफसरों को बता चुके हैं.। जल्द ही शिवालिक विहार और अंतर्गत क्षेत्रों में सभी कामों को पूरा कराया जाएगा.। टूटे हुए सीवरेज ढक्कनों को भी आज बदलाया गया है.।
रेनू नेहरू, पार्षद, वार्ड नंबर 27, जीरकपुर
समाजसेवी पवन नेहरू, वार्ड नंबर 27, जीरकपुर
