
@ दक्ष दर्पण
राजधानी, नई दिल्ली।
देश में फास्टैग वार्षिक शुल्क पर शुरू हो रहा है एक बार₹3000 का चार्ज कराएं और और 1 साल के लिए निश्चित हो जाए परंतु यहां भी शर्तें लागू हैं शर्त यह है कि आपको केवल 200 ट्रिप का लाभ मिलेगा । आप देशभर मे किन्हीं भी टूल्स पर 200 बार आ जा सकेंगे 200 का आंकड़ा पार हो गया और साल नहीं भी हुआ तो भी आपको यह रिचार्ज अगले साल तक फिर से लेना पड़ेगा मतलब साल में दो रिचार्ज भी कराने पड़ सकते हैं।मतलब आप कितनी बार टोल प्लाजा को पार करते है आने-जाने में जितनी बार आप टोल प्लाजा को पार करेंगे उतनी आपकी ट्रिप गिनी जाएंगी।
कैसे करें FASTag रिचार्ज?
एक्टिवेशन के दिन से नया प्लान जुड़ेगा। रही बात रीचार्ज करने की तो आप इस वार्षिक पास को कई माध्यमों-राजमार्ग एप, एनएचएआई और सड़क परिवहन मंत्रालय के पोर्टल आदि की वेबसाइट से करवा सकते है। इसके लिए जल्द ही एक खास लिंक तैयार किया जाएगा।
किस के लिए होगा नया पास?
FASTag वार्षिक पास गैरव्यावसायिक वाहनों जैसे निजी कार्स, वैन, जीप के लिए है। क्लोज्ड कॉरीडोर यानी एक पूरे खंड के रूप में बनाए गए हाईवे-एक्सप्रेसवे में एंट्री और एक्जिट को एक ट्रिप ही गिना जाएगा। आसान भाषा में समझे तो जैसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे में एक ओर की यात्रा को एक ट्रिप माना जाएगा।
FASTag Annual Pass पर गडकरी का बयान
इस पास का ऐलान करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, “यह नीति 60 किलोमीटर के भीतर बने टोल प्लाजा को लेकर लंबे समय से चली आ रही लोगों की शिकायतों को दूर करने वाली साबित होगी। लोगों को सुगम सफर की अनूभूति होगी और टोल संबंधी उनकी अड़चनें दूर होंगी।
सुगमता के मामले में व्यावहारिक रूप से नई टोल नीति की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि सड़क परिवहन मंत्रालय, एनएचएआइ और टोल आपरेटर इलेक्ट्रानिक टोलिंग ढांचे में कितना सुधार कर पाते हैं। लेकिन आर्थिक दृष्टि से ये पास लोगों का खर्च लगभग एक तिहाई करने वाला है।”
नया टोल रेट क्या है?
इस वार्षिक पास में तीन हजार रुपए में ज्यादा से ज्यादा 200 ट्रिप दी जा रही है। यानी तीन हजार में 200 टोल प्लाजा पार करने का मतलब है कि एक टोल प्लाजा पार करने के लिए अब कार चालकों को केवल 15 रुपए चुकाने होंगे। जबकि हाईवे और एक्सप्रेस वे में टोल दरों की शुरुआत 50 रुपए से होती है। 50 रुपए अगर एक टोल पार करने का लेकर चले तो उस हिसाब से 200 ट्रिप का 10 हजार रुपए बनता है।

- पढ़िए , दक्ष दर्पण समाचारपत्र*
- पढ़िए और देखिए, दक्ष दर्पण पोर्टल।
- Like, Subscribe share & Coment*
- Daksh darpan YouTube channel
- like and share Daksh darpan samachar sewa..page

