
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका। श्री ब्राह्मण सभा एचएमटी पिंजौर कालका की नवगठित कार्यकारिणी ने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों सहित कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा एवं राज्यसभा से सांसद कार्तिकेय शर्मा से औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों ने विधायक एवं सांसद को पुष्प गुच्छ देकर और माता रानी की चुनरी भेंट करके अपना आभार व्यक्त किया। कार्यकारिणी ने सभा के विभिन्न मुद्दों को लेकर सांसद और विधायक के साथ विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर रामफल वत्स चेयरमैन, नवदीप शर्मा (नबी) प्रिसिडेंट सहित विशाल गौतम शैली, राजिंदर मेहता, विनोद शर्मा, नवीन शर्मा, सुशील शर्मा, फतेह सिंह, अजेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, डिम्पल शर्मा, योगिंदर शर्मा, राकेश शर्मा, भूपिंदर शर्मा, प्रेम सागर, जय भगवान, धीरज शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, हरदेव शर्मा, विजय भनोट आदि उपस्थित थे।
