
कर्मपाल सिंह सवाली
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पाली-मारवाड़। देश सेवा का जज़्बा जब बचपन से ही मन में हो, तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते जाते हैं। पाली जिले के रानी उपखंड क्षेत्र के छोटे से गांव इटन्दरा मेड़तियान के होनहार युवा अभिमन्यु राठौड़ ने यह साबित कर दिखाया हैं। अभिमन्यु का भारतीय सेना में ‘लेफ्टिनेंट’ के पद पर चयन हुआ हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई हैं।
अभिमन्यु राठौड़, लक्ष्मणसिंह राठौड़ के पुत्र हैं, जिन्हें बचपन से ही राष्ट्रभक्ति और सेना में जाने का सपना था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, उदयपुर से पूरी की और के.एस.सी. मुखाडिया विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा में भाग लिया और सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) का इंटरव्यू पास करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 159वीं रैंक प्राप्त की। यह उपलब्धि दर्शाती है कि लक्ष्य स्पष्ट हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
अब अभिमन्यु चेन्नई स्थित प्रतिष्ठित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में सैन्य अधिकारी के तौर पर ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे, जिसके बाद वे भारतीय थलसेना में देश की सेवा के लिए तैनात होंगे।
इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल राठौड़ परिवार, बल्कि पूरे पाली जिले और राजस्थान का मान बढ़ा हैं। गांव, समाज और राज्य को गौरवान्वित करने वाले अभिमन्यु जैसे युवा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
वित्त विशेषज्ञ भरतकुमार सोलंकी (बागोल मुंबई) एवं
ने तेज़ बढ़ते राष्ट्रीय दैनिक तरुणमित्र ने देश के इस सपूत को सलाम, और उज्जवल सैन्य भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
