
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
पंचकूला में सेक्टर 27 के एक घर कोठी नंबर 1204 के बाहर खड़ी कार में सवार एक ही परिवार के सभी सात सदस्यों ने आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पता चला है कि पूरा परिवार इस समय पंचकूला मे किराए पर रह रहा था। घटना के समय परिवार जिस कार में सवार था उसका रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड का है।प्रथम दृष्टि में आत्महत्या का कारण कर्ज और आर्थिक तंगी माना जा रहा है। इस घटना से एक बात फिर साबित हुई है कि व्यक्ति जन्म कहां लेगा, उसकी उसकी शिक्षा दीक्षा पालन-पोषण कहां होगा और मौत कहां होगी किसी को पता नहीं होता।
यह भला किसको पता था कि के मित्तल परिवार के सभी सात सदस्यों की मृत्यु पंचकूला में एक ही जगह और एक साथ होगी ।पता चला कि यह परिवार पंचकूला में बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा सुनाने आया था। यह बात मृतक प्रवीण मित्तल ने उस व्यक्ति को बताई जो उनसे इस हाल में मिलने पहुंचा। यह बात पक्के तौर पर नहीं कहीं जा सकती कि परिवार कथा सुनने पहुंचा भी था या नहीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को 112 पर सूचना मिली कि सेक्टर 27 में कोठी नंबर 1204 के बाहर एक कर में कई लोग आत्महत्या की स्थिति में नजर आ रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी में से 6 लोगों को बाहर निकाल कर सेक्टर 26 के निजी अस्पताल में लेजा गया जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।एक व्यक्ति जो बाद में सामने आया उसे सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया परंतु उसके भी प्राण पखेरू उड़ चुके थे। घटना की सूचना के बाद पंचकूला की पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
इस घटना को लेकर आरंभ में जो बातें सामने आई उसमें एक तो इस परिवार के दो लोगों की पहचान हो पाई थी इन में परवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल शामिल है। मरने वालों में परवीन मित्तल, उनकी पत्नी, तीन मासूम बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं । पता चला है कि यह परिवार इस समय पंचकूला में कहीं किराए पर रहता था लेकिन मूल रूप से कहां से ताल्लुक था अभी पता नहीं है। पता चला है कि यह परिवार टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता था परंतु घाटे और कर्ज से स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि जीवन यापन करना भी कठिन हो गया था। अब सवाल यह उठता है कि सत्संग सुनने के बाद ही परिवार के सभी सदस्यों द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया। प्रवीण मित्तल आजकल अपनी कार को टैक्सी के रूप में चलाकर गुर्जर बसर करता था। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा की जा रही है।
