सगी बहन से बढ़ के है वो हिंद के हर इक भ्राता की
युगों युगों तक रहेगी क़ायम बेटी भारत माता की
ज़हर आपने उगला तो महसूस हुआ ये मंत्री जी
थोड़ी चूक तो मात-पिता की थोड़ी रही विधाता की
भारत की जांबाज़ बेटी कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी को बीजेपी नेता विजय शाह द्वारा आतंकवादियों की बहन बताना न सिर्फ़ उनका अपमान है, बल्कि भारतीय सेना का भी घोर अपमान है। बेहद शर्मनाक ! अफ़सोस हमारे भारत में होनहार बेटियों को किस तरह से सम्मान दिया जा रहा है।

