
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
झज्जर।
महान संत ग़रीबदास जी के 308 वें अवतार दिवस पर झज्जर अम्बेडकर चौक पर ठंडे मीठे पानी की छबील को आरम्भ करते हुए संत ग़रीब दास फ़ाउंडेशन व भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद सागर में कहा की नर सेवा से ही प्र भु आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। आनन्द सागर ने बताया कि आज बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर सतगुरू गरीबदास जी का अवतार दिवस अनेकों स्थानों पर बड़ी धूमधाम से को मनाया गया।

कहीं बड़े भंडारे आयोजित किए गए,कहीं वाणी के अखंड पाठ हुए तो कहीं गरीबदासीय कथा,सत्संग तथा अन्य धार्मिक आयोजन कर सतगुरू जी को नमन किया।
झज्जर के अम्बेडकर चौक पर हर वर्ष की भांति संत ग़रीबदास फ़ाउंडेशन की ओर से ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की सेवा की। समाज सेवक आनन्द सागर ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए खुद भी बहुत देर तक पानी पिलाकर सेवा की। इस अवसर पर प्रकाश धनखड़,भानू राम मास्टर जी,जयपाल छिकारा,ओमपाल धनखड़,बिजेंदर दलाल,अशोक यादव,राकेश धनखड़,पवन मदान,ख़ुशी राम,राजू,सुमेर राजपुरोहित,दीपक,रिंकू,युवा रेयान धनखड़ आदी युवाओं ने छबील में सेवा करवा कर भगवत प्राप्ति की।

