
@ दक्ष दर्पण
पंचकूला। सुरिंदर गोयल ।
पंचकूला स्थित एक होटल मे श्री हनुमत कथा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शहर की कई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित हुए ।बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 मई से 30 मई तक सेक्टर पांच स्थित शालीमार ग्राउंड में बाबा बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री जी द्वारा हनुमंत कथा अपने मुखारविंद से सुनाएंगे । समाज सेवी मुकेश सिंगला ने कहा कि इस कार्यक्रम में ट्राई सिटी की सभी संस्थाओं को जोड़ा जाएगा इसमें यह कार्यक्रम के लिए सभी सदस्यों ने अपने अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार किया गया और सदस्यों की ड्यूटी भी लगाई गई ।
बैठक में सभी सदस्यों ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत बड़ा है जिसकी तैयारी बड़ी जोर शोर से चल रही है।इसके लिए सभी सदस्य कार्यक्रम की तैयारी में जुट हुए है इस कार्यक्रम में पूरे देश से लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

