दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मोहाली 7 मई । जम्मू-कश्मीर के पहलगाव में पर्यटकों की गत दिनों आतंकियों द्वारा की गई बडी बेरहमी हत्या का आज पूरा हिसाब बराबर कर लिया गया है और इसका सारा श्रेय हमारे देश के भारतीय सेना और उनकी बहादुरी को जाता है। उपरोक्त विचार मोहाली विधानसभा के विधायक कुलवंत सिंह ने अपनी ओर से जारी एक बयान के मध्यम से व्यक्त किया। उनहोंने आॅपरेशन सिंदूर की बडी सफलता पर देश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज पहलगावं आतंकी हमले का हिसाब पूरा कर लिया गया है और जिन बहिन बेटियांे की आतंकी हमले में उनके पतियों को आतंकियों द्वारा गोलियांे से सिर्फ धर्म पूछ कर मारा गया, उसकी आत्मा को शांति मिली होगी। विधायक कुलवंत सिंह और आप पार्टी नेता एवम समाज सेवी डाक्टर रविंदर का कहना है कि हम आतंकवाद से लडने के लिए भारीतय सेना के अटूट प्रतिबद्वता के लिए तहदिल से सलाम करते हैं। उनहोंने कहा िक वे गर्व से कहते हैं िक इस लडाई में पूरा देश एकजुट है और आॅपरेशन सिंदूर की सफलता हमारी भारतीय सेना की अडिग ताकत और उनकी बुद्वि का अडिग प्रमाण है । उन्होंने कहा जहां देश के एकता और अखंडता की बात आए वहां हम सभी को एक जुट हो कर देश के हित में खडे होना चाहिए, क्योंकि जब देश होगा तब हम होगें । उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता से आज पहलगांव मामले में मारे गए लोगों/ पर्यटकों को सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित की गई है ।

विधायक कुलवंत सिंह

डाक्टर रविंदर ।
