
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।

रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की आम सभा द्वारा गठित चुनाव समिति सदस्यों द्वारा RWA के पदाधिकारियों के उचित चयन प्रक्रियाओं के तहत विभिन्न लोकतान्त्रिक चरणों का अनुपालन करते हुए दिनांक 27-04-2025 को रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों के चुनाव करवाने हेतु कार्यक्रम निश्चित किया गया था। लेकिन दिनांक 25-04-2025 सांय के बाद, नाम वापसी के उपरांत हर पद के लिए एक-एक उम्मीदवार ही चनाव मैदान रह गया था। इसलिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के पालन करते हुए दिनांक 27 -04 -2025 को सभी उम्मीदवारों को उनके द्वारा आवेदित पद पर चयन करने, शपथ ग्रहण करवाने एवं पद अनुसार कार्यभार ग्रहण करने इत्यदि की गतिविधियाँ को निपटाने हेतु समारोह आयोजित किया गया है।
जो इस प्रकार से है, अध्यक्षा- श्रीमति जतिंदरपाल कौर, उपाध्यक्ष-श्री रोहित जावा, महासचिव- श्री अमित मल्होत्रा, सयुक्त सचिव- श्री किशन सिंह सजवाण, कोषाध्यक्ष- श्रीमति साक्षी सांज, कार्यकारिणी सदस्य- श्री राजेश नामदेव इत्यादि ।
