
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण
(पॉलिटिकल डेस्क)
नई दिल्ली।
भाजपा ने न केवल हरियाणा की राजनीति की अहमियत को समझा है बल्कि उसके राष्ट्रीय राजनीति में हस्तक्षेप और अहमियत को भी जान लिया है । यही कारण है कि 2014 के बाद पार्टी के नेताओं ने ,आला कमान ने एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार अपनी ताकत बढ़ाने का काम करके दिखाया है। गुजरात मॉडल की तरह हरियाणा भी एक मॉडल के रूप में दिखाई देने लगा है।इस बात की संभावनाएं बहुत है कि इस समय हरियाणा में प्रधानमंत्री के एक ही दिन में दो कार्यक्रम बहुत निर्णायक साबित होने वाले हैं। डा अंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब को भी एक संदेश देना चाहते हैं। सब जानते हैं कि पंजाब में दलित आबादी बहुत ही निर्णायक है। भारतीय जनता पार्टी अब दिल्ली की जीत की तरह पंजाब के चुनाव में भी हरियाणा का तड़का लगाने की योजना पर तो काम करती नजर आ ही रही है इसीलिए हरियाणा की भाजपा की राजनीति में भी बड़े-बड़े महत्वपूर्ण फैसले होने वाले हैं। इसे चंद ही दिनों में महसूस किया जा सकेगा ।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने 2014 में एक बड़ी रणनीति के तहत काम किया। हरियाणा में कांग्रेस से और दूसरे दलों से उन नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने का अभियान चलाया गया जो खुद को अपनी अपनी पार्टियों में कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे थे और जिनका अपना जनाधार भी था ।भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में उस समय हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाई जब प्रदेश में यह आम मान्यता थी कि भाजपा इनेलो के साथ मिलकर ही सरकार बना पाएगी ,अकेले दम पर नहीं। लेकिन उस चुनाव में भाजपा के 47 विधायक जीतकर आए और भाजपा को किसी एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन की भी जरूरत नहीं पड़ी।

एक बात डंके की चोट पर यह भी कहीं जा सकती है कि हरियाणा में भाजपा उस समय के बाद और ज्यादा मजबूत हुई है जब से नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने हैं। अब लोगों को इस बात की तसल्ली हो गई है कि यदि मनोहर लाल मुख्यमंत्री बने रहते तो भारतीय जनता पार्टी विधानसभा का चुनाव नहीं जीत पाती। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहनलाल को चुनकर भी एक राजनीतिक परिपक्वता और कौशल का परिचय दिया है। मोहनलाल बडोली बेशक खुद चुनाव हार गए जो एक षड्यंत्र के तहत हुआ लेकिन उनके नेतृत्व में हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सत्ता में आ गई और स्थानीय स्वशासन और निगम चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा।
अब स्थितियां तेजी से बदल रही है । मोहनलाल बडोली पहले से ज्यादा मजबूत हो रहे हैं। अब स्थिति ऐसी बन रही है कि मुख्यमंत्री भी स्वतंत्र तरीके से काम करने लगे हैं और आने वाले समय में मुख्यमंत्री ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी इस स्थिति में आने वाले हैं कि उनके विरोधी बिलों में घुस जाएंगे। हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लिटमस टेस्ट की तरह है यदि मोहनलाल को फिर से मौका दिया गया तो हरियाणा में कई चीजें बदल जाएंगी।
वैसे इस बात की पूरी संभावना बन रही है कि उन्हें जल्दी ही अगले कार्यकाल के लिए अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा । इस फैसले के हरियाणा की राजनीति और सरकार में बड़े मतलब होंगे।इसका एक आधार यह भी है कि इस समय एक बार फिर उनके विरोधी सिर उठा रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि कौशिक समर्थक अध्यक्ष जी को यह कहकर उत्साहित करने में लगे हुए हैं कि ,
“इन हवाओं से ना घबरा ए उकाब, यह तो चल ही रही है तुझे ऊंचा उठाने को “।
आप समझते हैं कि उकाब बाज को कहा जाता है और जब तेज हवाएं चलती है तो वह और ऊपर तक उड़ान भरने की स्थिति में आ जाता है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक-दो दिन में ही मोहनलाल बडोली को फिर से प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा और इसका असर इतना प्रभावी होगा कि बहुत चीजें बड़ी तेजी से बदलने लगेगी। आजकल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस स्थिति में नजर आने लगे हैं कि समझदार लोग उन्हें किसी तरह से भी डमी मानने को तैयार नहीं है। निकट भविष्य में यह भी देखने को मिल सकता है कि विरोधी भी उन्हें अब तक का सबसे सफल मुख्यमंत्री कहने लगें। मोहनलाल बडोली को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक नैतिक स्मॉर्ट देते दिख रहे हैं। हरियाणा में भाजपा का एक ग्रुप न केवल मजबूत हो रहा है बल्कि एक नेता के विरोधी एकजुट होते भी दिख रहे हैं। कल तक अध्यक्ष का विरोध करते दिख रहे पार्टी के एक वरिष्ठ नेता आजकल अध्यक्ष की गाड़ी में घूमते दिखाई देने लगे हैं।इन चीजों में दूरदर्शी लोगों को भविष्य की तस्वीर साफ नजर आने लगी है। कुछ उन नेताओं को भी मुख्यमंत्री महोदय अहमियत देते दिखाई देने लगे हैं जिन्हें वह नहीं चाहते थे जिन्हें उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का श्रेय दिया जा रहा है। हरियाणा में निकट भविष्य में भाजपा में, सरकार में बहुत कुछ उलटफेर हो सकता है। बताते हैं की पार्टी के कुछ नेताओं को यह समझा दिया गया है कि हरियाणा में कुछ नेता अपने प्रभाव को साबित करने के लिए इस इडीएम को प्रतिपालित करने की कोशिश कर रहे हैं कि , खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान।
लेकिन अगर योजनाएं सिरे चढ़ी तो नीचे का माल ऊपर और ऊपर का माल नीचे होने का डोर जल्दी ही देखने को मिल सकता है।।
समझदार को इशारा ही काफी होता है।

