
@ दक्ष दर्पण
चंडीगढ़, (राहुल मेहता)- माता रानी के नवरात्री शुरू होते ही कहीं माता रानी के जागरण तो कहीं भंडारे लगाए जा रहे हैं.। आज सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल जीएमसीएच के बाहर भी भंडारा लगाया गया.। भंडारा सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चला.। वहां से आने जाने वाले लोगों ने भी भंडारा वितरित किया.। जीएमसीएच 32 के गेट के बाहर भंडारा लगाया गया और काफी भारी संख्या में लोगों ने भंडारा ग्रहण किया.। इस दौरान भंडारा आयोजक कमेटी के सदस्य बलजीत सिंह ने बताया कि माता रानी के नवरात्रों के उपलक्ष्य में इस भंडारे का आयोजन किया गया और हर वर्ग के लोगों ने यहां आकर भंडारा ग्रहण किया.। उन्होंने यह भी बताया कि भंडारे में पूरी, छोले और हलवे का प्रसाद लोगों को दिया गया.। भंडारे आयोजक सदस्यों ने भंडारे में बढ़चढकर अपना योगदान दिया.।
