
नीतिन सिंगला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जगाधरी।
बिजली विभाग सब डिवीजन छछरौली के अंतर्गत आने वाले कंप्लेंड सेंटर इंडस्ट्रियल एरिया मानक पुर पर कर्मचारियों के सही समय पर नहीं आने से उपभोक्ता परेशान। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

दलबीर सिंह,नितेश कुमार,हरविंदर,सुभाष आदि ने बताया कि सब डिवीजन छछरौली के अंतर्गत आने वाली इंडस्ट्रियल एरिया मानक पुर में कर्मचारियों की लापरवाही बिजली उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। यहां पर कर्मचारी 10 बजे तक भी उपस्थित नहीं होते और उपभोक्ता सुबह सुबह आप काम के लिए कार्यालय में पहुंच जाते है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस कार्यालय में 12 कर्मचारी तैनात है लेकिन सुबह 10 बजे तक भी सिर्फ एक या दो कर्मचाही ही ड्यूटी पर मिलते है। यह हर रोज का काम है और उपभोक्ता परेशानी में है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली संबंधित जैसे बिजली बिल माफी योजना,नए कनेक्शन के लिए एप्लाई,पता दुरुस्त करना,लोड बढ़वाना,खराब मीटर बदलवाना,ढीली बिजली की तारे ठीक करवाना आदि कई प्रकार की समस्याएं रहती है जिनको लेकर उपभोक्ता कार्यालय में पहुंचते है। ऐसे में कार्यालय में कर्मचारियों के ना मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली मंत्री से लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस बारे में बिजली विभाग के छछरौली सब डिवीजन के एसडीओ ने कहा कि कार्यालय में सुबह 9 बजे से ड्यूटी शुरू हो जाती है। यदि कोई कर्मचारी 10 बजे तक भी कार्यालय नहीं पहुंचता तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
