
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
चण्डीगढ़ ।
लोग कहते हैं की राजनीति खेल भी है ।इसे कुछ लोग कबड्डी की तरह खेलते हैं जिसमें रेडर कभी आगे जाता है कभी पीछे हटता है कभी बचाव करता है कभी आक्रामक हो जाता है। इसे क्रिकेट की तरह भी खेला जाता है जिसमें सुविधा अनुसार योजना अनुसार फील्डर खड़े किए जाते हैं। खिलाड़ी बदल बदल कर बोलिंग कराई जाती है ।
ऐसे ही राजनीति शह और मात का खेल भी है जिसमें एक विरोधी को झटका देना दूसरे को उसके मुकाबले उभार देना शामिल है।माना कि यह खेल कुछ देर ही चलता है परंतु खेला जरूर जाता है ।
आप देख रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति को योजना बद्ध तरीके से करती है ।इसमें कूटनीति भी होती है। भारतीय जनता पार्टी अपने विरोधियों और प्रतिद्वंदियों को धूल चटाने के लिए योजना बद्ध
तरीके से काम करते हैं ।नेता को बाकायदा घेर लेते हैं फिर उसका शिकार भी कर जाते हैं। ऐसा ही दिल्ली में भी देखने को मिला
अगर हरियाणा की बात करें तो अब भी उसके निशाने पर कांग्रेस है । भाजपा के नेता अब कांग्रेस को निशाना बनाते हुए इंडियन नेशनल लोकदल को शह देते नजर आने लगे हैं। बेशक मनोहर लाल के जमाने तक स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के परिवार ने सरकार से सर्वाधिक लाभ उठाया है लेकिन अब 2024 के चुनाव में जेजेपी और इनेलो की स्थिति बहुत कमजोर हो गई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अब कांग्रेस के मुकाबले इंडियन नेशनल लोकदल को बढ़ावा देती नजर आ रही है।
पिछले दिनों विधानसभा में विपक्ष के नेता की सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक अर्जुन चौटाला को बैठा कर मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने स्पीकर से बात करते हुए कांग्रेस पर जिस तरह के तंज कसे वह भाजपा की आगामी रणनीति को इंगित करता नजर आ रहा ल है ।मुख्यमंत्री स्पीकर को बोलते हैं कि अर्जुन चौटाला विपक्ष के नेता की सीट पर बैठे हैं मैंने इनसे इजाजत ले ली है ।वैसे अब कांग्रेस इस जगह रहेगी नहीं यहां कांग्रेस की जगह यही मतलब इनेलो आ सकती है। जाहिर है भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल को एक कूटनीतिक संरक्षण देती नजर आ सकती है। इस परिपेक्ष में लोग आंखें फिल्म के लोकप्रिय गीत अपनों पे करम गैरों पे सितम वाली पक्तियां गुनगुना सकते हैं।
वैसे हरियाणा विधानसभा में इंडियन नेशनल लोकदल के मात्र दो ही विधायक हैं लेकिन यह एक और एक 11 की तरह नजर आते हैं और पहली बार विधानसभा पहुंचने की स्थिति में भी परिपक्व दिखते हैं। देखते हैं हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल की आगामी परफॉर्मेंस कैसी रहेगी।
