दक्ष दर्पण
फगवाड़ा 15 मार्च (शिव कौड़ा) संयुक्त राष्ट्र संघ के अधीन विश्व महिला दिवस पर इंडोनेशिया के शहर जकार्ता में वल्र्ड बुद्धिज्म आर्गनाइजेशन की तरफ से आयोजित विशेष सम्मान समारोह में डा. अंबेडकर मैमोरियल कमेटी ब्रिटेन (यू.के.) की प्रधान रेखा पाल को इंग्लैंड में किए सेवा कार्यों के लिए आऊट स्टैंडिंग बुद्धिस्ट वुमैन अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया। इंडोनेशिया में मिले इस सम्मान को लेकर डा. अंबेडकर मैमोरियल कमेटी के पंजाब प्रधान एडवोकेट कुलदीप भट्टी एवं समूह कमेटी मैंबरों ने रेखा पाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुद्धिस्ट भाईचारे के लिये यह बहुत ही गौरवपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि आयुष्मति रेखा पाल बाबा साहिब डा. अंबेडकर की विचारधारा और तथागत महामानव गौत्तम बुद्ध के मिशन के प्रचार प्रसार में बहुमुल्य योगदान दे रही हैं।

