
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
हेलीमंडी । पटौदी जाटोली मंडी परिषद के लिए वार्ड नंबर 5 से नवनिर्वाचित सदस्य राकेश कुमार बबल को को प्रजापत समाज के द्वारा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रजापत समाज के फूल सिंह, सूरजभान सरपंच, सुभाष चंद्र, कुलदीप मोबाइल,, श्यामलाल, शेर सिंह, शिवकुमार व अन्य भी मौजूद रहे।
प्रजापत समाज के द्वारा पगड़ी बांधने और फूल माला से अभिनंदन के उपरांत राकेश कुमार बबल ने कहा यह पगड़ी सही मायने में प्रजापत समाज को सभी समाज के लोगों के द्वारा मिलकर सम्मान दिया गया है। यह पगड़ी 36 बिरादरी का ही मान सम्मान है । इस पगड़ी को समाज की धरोहर मानकर पूरा मान सम्मान किया जाएगा। गौर तलब है कि पटौदी जाटोली मंडी परिषद के वार्ड नंबर 5 से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व में कई बार पार्षद रह चुके अशोक सोनी तथा पहली बार राजनीति में पदार्पण करने वाले राकेश कुमार बबल के बीच आरंभ में मुकाबला आमने-सामने का माना गया। लेकिन चुनाव परिणाम में पुरानेए अनुभवी पूर्व पार्षद और भाजपा के उम्मीदवार अशोक सोनी को केवल मात्र 649 वोट ही प्राप्त हुए । इसके मुकाबले में आजाद उम्मीदवार राकेश कुमार बबल को 1051 पुरुष और महिलाओं सहित युवाओं का समर्थन प्राप्त हुआ। इस प्रकार से जीत का यह अंतर 402 वोट का रहा है
राकेश कुमार बबल ने आश्वासन दिलाया है कि जो विश्वास और भरोसा लोगों के द्वारा उनके ऊपर किया गया है। लोगों को उनके कार्यकाल के दौरान निराश नहीं होना पड़ेगा। यह जीत वास्तव में वार्ड पांच के मतदाताओं की नहीं , समस्त पटौदी जाटोली मंडी नगर परिषद के मतदाताओं के विश्वास की जीत है। क्योंकि किसी भी क्षेत्र अथवा वार्ड में रहने वाले मतदाताओं अथवा निवासियों का संपर्क और आवागमन पूरे क्षेत्र में हर प्रकार के कार्य और दुख सुख में होता ही रहता है। इस मौके पर रामपाल वेद प्रकाश सुनील कुमार सहित और भी व्यक्ति मौजूद रहे।
