
चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी का सबोधन।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा चण्डीगढ़
ज्योतिष प्रांगण” एक प्रतिष्ठित संस्था है, जो ज्योतिष, टैरो और वास्तु के प्रचार-प्रसार और शिक्षा के लिए समर्पित है। पूनम शर्मा के नेतृत्व में यह संगठन वर्षों से लोगों को सही मार्गदर्शन और ज्योतिषीय ज्ञान प्रदान कर रहा है।

मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि और आयोजक।
इस कार्यक्रम में अनेक ज्योतिष प्रेमियों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने भाग लिया और वैदिक ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की।
इस ज्ञानवर्धक आयोजन का नेतृत्व ज्योतिष प्रांगण की अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा सहित अनुभवी ज्योतिषाचार्यों की टीम ने किया। इस आयोजन की अध्यक्षता चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी जी ने की.
सत्र में ग्रहों के गोचर, कुंडली विश्लेषण, भविष्यवाणी तकनीकों और दैनिक जीवन में ज्योतिष के व्यावहारिक प्रयोगों पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:
✔️ ग्रहों के प्रभाव और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तृत व्याख्या
✔️ सटीक भविष्यवाणी के लिए विशिष्ट ज्योतिषीय तकनीकों का प्रदर्शन
✔️ ज्योतिष में नवाचारों और आधुनिक तकनीकों पर चर्चा
,
पूनम जी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, विद्वानों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, हमारा उद्देश्य ज्योतिष विद्या को गहराई से समझाना और इसे अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाना है। इस कार्यक्रम में मिली अपार सफलता से हमें आगे भी ऐसे आयोजन करने की प्रेरणा मिली है।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी सांसद मनीष जी द्वारा वितरित की गई इस आयोजन की सफलता ने ज्योतिष के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाया, और मनीष जी ने कहा कि भविष्य में ऐसे और भी ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जाए ताकि लोगो को सही मार्गदर्शन मिल सके
