
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
सारथी यूथ फाउंडेशन संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से रविवार को अवकाश होने के कारण आज शनिवार को संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र मे बच्चों को भोजन प्रसादी कराकर मनाया सेवा दिवस आज की सेवा मे बद्रीनारायण हर्ष (राधे राधे) अंकल का विशेष सहयोग रहा सभी बच्चों को पेस्टी खिलाई गई गहलोत ने आमजन से अपील की है कि अभी शादियों का सीजन चल रहा है ओर सभी को वचन लेना चाहिए की हम भोजन को झूठा नही छोडेंगे क्योंकि आज अक्सर शादियों मे या अन्य उत्सव मे भोजन बहुत व्यर्थ हो रहा है इसलिए आमजन से हमारी अपील है की आप उतना ही ले थाली मे कि व्यर्थ ना जाए नाली मे।
फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से हर रविवार को गौ सेवा, संतो की सेवा, पक्षी सेवा, वानर सेवा, वृद्वजनो की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांगजन बच्चों की सेवा, वस्त्रदान, आदि अलग अलग क्षेत्र मे जाकर सेवा कार्य किए जाते हैं सुराणा ने बताया की संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र मे बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा के साथ बच्चों को अच्छे से रहना खाना, पीना कैसे करते है सब सिखाया जाता है बच्चों को घर से केन्द्र लाने ले जाने की सुविधा भी दी जाती है संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र के संचालक रामस्वरूप प्रजापत महेन्द्र सिंह, शानू, मोनू कुमार गुप्ता, कुसुम ने फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया इस दौरान जिला महासचिव लखपत परिहार, ललित अवस्थी, ओमप्रकाश वर्मा, गीता लाडवानी, सुरेन्द्र सिंह तोमर, भावना जैन, चचंल राजसा धारीवाल, मुरली सोनी, कृष्णा पंवार, रामनारायण थिरोदा, सुमेर जैन लुकड, रोचक धारीवाल, हिमांशु सुराणा, प्रियांशी लाडवानी, आदि उपस्थित थे
