
@ दक्ष दर्पण
बड़ौत : यहां के एक फार्म हाउस में 7 जाट रेजीमेंट पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम के तत्वाधान में आठवां पूर्व सैनिक मिलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जनरल पांडिया को सम्मानित करके की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सैनिक देश की शान होते हैं और अपना खून देकर देश की रक्षा करते हैं। जब समस्त देशवासी अपने घरों में चैन की नींद सो रहे होते हैं तब सैनिक देश की सीमा पर एक टक खड़े होकर प्रहरियों के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं ।उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के परिवार और बच्चों के भरण पोषण उनकी पढ़ाई में जो समस्या है उसका हल भी किया जाएगा ।इसके साथ में ब्रिगेडियर संदीप सहगल कर्नल विपिन बहादुर को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालक संजीव पवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र राठी वीरेंद्र राठी घनश्याम पंवार सत्यपाल सिंह पंवार सुरेंद्र तोमर सहित हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया ।

