
@ दक्ष दर्पण
चंडीगढ़ : थानेसर में भाजपा की नेत्री समाज सेविका पुष्पा चौधरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रगतिशील युवा भाजपा नेत्री पुष्पा चौधरी ने कहा कि अंबाला जिले के मिर्जापुर माजरा गांव में आज के दिन 1970 में जन्मे नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तो भारतीय जनता और उसके शीर्ष नेताओं ने एक बार फिर यह साबित किया कि एक साधारण परिवार में और ग्रामीण पृष्ठभूमि में जन्म लेने वाला पार्टी का आम कार्य कर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने भी यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा धर्म जनता के बीच रहना और उसकी सेवा करना होता है। लोग यह चर्चा करते देखे जा सकते हैं कि जनता के बीच में रहना श्री सैनी का अनुकरणीय स्वभाव है।उन्होंने कहा कि श्री सैनी एक कामयाब मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि बेहतरीन इंसान भी हैं।

उन्होंने कहा कि श्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा चहुंमुखी विकास करेगा। आज हरियाणा देश का मॉडल स्टेट माना जाता है। इसका श्रेय भाजपा और मुख्यमंत्री सैनी को जाएगा।
