
@ दक्ष दर्पण
हरिद्वार: बार-बार अनुरोध और चेतावनी के बावजूद चाइनीस मांझे का उपयोग निरंतर जारी है और इससे पर्यावरण जीव जंतुओं और मानव जीवन को भारी नुकसान हो रहा है । लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है । बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन चाइनीस डोरी की बिक्री पर अंकुश लगाने और दुर्घटना रोकने में असफल रहा है। इससे जनता में भारी रोष व्याप्त है । पिछले दिनों चाइनीस मांझे से हुई दुर्घटनाओं से पुलिस प्रशासन में कोई सबक नहीं सीखा है। अभी हाल में एक और युवक को जान से हाथ धोना पड़ गया। उत्तराखंड में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन की ब्रांड एंबेसडर डा मनु शिवपुरी शर्मा ने इस बारे में संबंधित जिलाधिकारी को पत्र लिखकर यह बताने की चेष्टा की थी कि चाइनीस मांझे से कैसे तरह-तरह के नुकसान हो रहे हैं ।लोगों की जान से हाथ धोना पड़ रहा है ।इस तरह की दुर्घटनाएं चिंता का विषय तो है ही, प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर करती हैं। बेशक जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को इस बारे में आवश्यक निर्देश दिए परंतु उसके बावजूद इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यह चिंता का विषय है।

