दक्ष दर्पण
लुधियाना रिपोर्ट:(टिंकु भाटिया):भाई ने बहन को तंग परेशान करने पर मृतक को साथियों समेत उतारा था मौत के घाट * लुधियाना 30 दिसंबर (पारस दानिया)। थाना टिब्बा पुलिस ने 28 दिसंबर को इलाके में एक युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने वाले मामले में चार आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान गांव ताजपुर में शक्ति एनक्लेव के रहने वाले अनुज यादव (20), टिब्बा रोड़ पर पुनीत नगर के रहने वाले बलजीत सिंह उर्फ राजा (21), टिब्बा रोड पर मेजर धर्मशाला के नजदीक के रहने वाले भारती (19) और गली नंबर 4 मोहल्ला विजयनगर के रहने वाले निखिल (18) के रूप में है। आरोपियों के खिलाफ 28 दिसंबर को मृतक सचिन तिवारी 25 वर्षीय की हत्या के संबंध में थाना टिब्बा में 103,304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर भगत वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने हत्यारोपी अनुज और बलजीत राजा को काबू किया। जिनकी पूछताछ के बाद निखिल और भारती को भी गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क और एसीपी सुमित ने बताया कि पुलिस ने सचिन तिवारी 25 वर्ष की हत्या के संबंध में मृतक के चाचा राकेश तिवारी के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामा दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया मृतक के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक उनके पास लुधियाना में 8-9 साल से रहता था। घटना वाले दिन उसे सूचना मिली कि उसके भतीजे पर आरोपी अनुज यादव और बलजीत राजा ने साथियों समेत तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। सिर पर तेजधार हथियार लगने से सचिन गंभीर घायल हो गया। उसकी पीठ और बाजू पर भी तेज हथियारों के गहरे जख्म है। जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने हालत ज्यादा खराब होने के कारण चंडीगढ़ रेफर कर दिया।गहरे घाव होने के कारण गंभीर घायल उसके भतीजे की 28 दिसंबर को तड़के मौत हो गई। जिस पर कार्रवाई करते टिब्बा पुलिस ने मामला दर्ज किया। अगली कार्रवाई में आरोपियों को ट्रेस करते काबू कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को किया खुलासा, क्यों उतारा मौत के घाट एडीसीपी विर्क और एसीपी सूद और इंस्पेक्टर भगतवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अनुज यादव ने खुलासा किया कि मृतक सचिन तिवारी उसकी बहन को तंग परेशान करता था। जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारने की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला कर सचिन को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात के समय इस्तेमाल किया हीरो होंडा बाइक भी बरामद किया है। आगे की पूछताछ के लिए आरोपी रिमांड पर हैं।


