
@ दक्ष दर्पण
आज दिनांक 26 दिसंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा गन्नौर विधानसभा के राजपुर मण्डल के गांव भुरी में मण्डल महामंत्री श्रवण कौशिक के निवास पर उनकी अध्यक्षता मे वीर बाल के उपलक्ष मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे लोगो को संबोधित करते हुए इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे जोरावर सिंह और फतेहसिंह को सरहिंद के नबाब वजीर खान ने आज के दिन जिन्दा दिवार मे चिनवा दिया था गुरु गोविन्द सिंह के दो बड़े साहबजादे अजीत सिंह सिंह और झुझार सिंह पहले ही आनंद पुर की लड़ाई में शहीद हो गए थे जब सरहिंद के नबाब वजीर खान दोनों छोटे साहबजादे जोरावर सिंह और फतेहसिंह को दिवार मे चिनवा रहे थे तो उन्होंने कहा था कि धरो ईटेभरो गारे चुनो दिवार हत्यारे हमारी सांस बोलेगी हमारी सांस बोलेगी यही दिवार बोलेगी हजारों बार बोलेगी बोले सो निहाल सत श्री अकाल उपरोक्त कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को जागरूक करना हे इस अवसर पर ओ बी सी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार सेणी मिन्टु सरपंच राज सिंह शिव कुमार आशीष पाराशर जगदीश सुभाष आनंद शर्मा अजय शर्मा इकबाल राठी और दिलबाग राठी आदि उपस्थित रहे।
