@दक्ष दर्पण
लखनऊ ; पिछले दिनों अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अर्जी लगाकर अग्रिम जमानत की मांग की है। यह अग्रिम जमानत गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की गई है। मतलब गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की जा रही है।
जमानत की अर्जियां शुक्रवार को दाखिल की गई इन पर मंगलवार या बुधवार को सुनवाई की संभावना है। अग्रिम जमानत की अर्जी अतुल सुभाष मोदी की पत्नी निकिता सिंघानिया के साथ सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और सुशील सिंघानिया ने दाखिल की है।
निकिता सिंघानिया का परिवार इस मामले में जल्दी सुनवाई की मांग को लेकर सोमवार को आगामी तैयारी में है। विशेषज्ञों के अनुसार कोर्ट में केस मेंशन कर अग्रिम जमानत की अर्जी पर उसी दिन या फिर जल्दी सुनवाई की प्रार्थना की जाएगी।

