
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
श्री फीमेल पॉवर मंच द्वारा राधा माधव मंदिर में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का सामान, खाने पीने की चीजें वितरित की गई जिसमें नोटबुक्स, कलर, रबर,शार्पनर इत्यादि सामान रहा। इसके साथ ही धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया साथ ही बच्चों को रामायण, भागवत और अन्य धार्मिक पुस्तकों का महत्व बच्चों को बताया। सबने हर्षोल्लास के साथ इसमें भाग लिया। फीमेल पॉवर मंच की अध्यक्ष मंजू चंदेल जी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी बहनों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। डॉ0 सुनीता गोयल जी ने बच्चों की आंखों का चेकअप करके अपनी सेवा मंच को प्रदान की। डॉ0 प्रतिभा, उपेंद्र आहलूवालिया, रेनू पटियाल, सुनीता गोयल, मोनिका गर्ग, आरव गर्ग, माधुरी गहलोत, प्रीति जैन, किरण अग्रवाल, आशिमा भटनागर, अदिति गोयल, संतोष, डॉ0 प्रतिभा, राजरानी, रेनू जांब, अनुराधा, सीमा सिंगला, अनुपमा, निशा, पूनम ठाकुर, यशिका रावत, कविता, शैली शर्मा, लवली सेठी, रेखा, जिया गोयल, इंदु गुप्ता, नीतिका बंटा आप सभी के तन मन धन से किए इस अतुलनीय सहयोग के लिए श्री फीमेल पॉवर मंच हृदय की गहराइयों से आपका धन्यवाद करता है।
