
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
हरियाणा सरकार ने जननायक जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित एमएलए फ्लैट में चल रहे पार्टी कार्यालय को खाली करा लिया है। यह फ्लैट पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला के नाम अलॉट था। इस समय जेजेपी का हरियाणा में कोई एमएलए नहीं है। इसलिए पार्टी को कोई फ्लैट या कार्यालय मिलने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हारे हुए विधायकों को अलाट फ्लैट खाली करने होते हैं। इसके लिए सूचना पर जेजेपी ने 3 महीने का समय मांगा था परंतु सरकार ने नियमानुसार 15 दिन की ही मोहलत दी। बताते हैं अब जेजेपी का अपना कार्यालय पंचकूला स्थित सेक्टर 21 की एक कोठी में खोला जाएगा । जिस फ्लैट में जेजेपी का दफ्तर था वही पहले इंडियन नेशनल लोकदल का कार्यालय काफी दिन तक चला। बाद में पार्टी में विभाजन के बाद इसे जेजेपी कार्यालय के रूप में चलाया गया। इंडियन नेशनल लोकदल ने अपना कार्यालय एक अन्य फ़्लैट में बना लिया था जो अब भी वही चल रहा है।
