
@दक्ष दर्पण
फगवाड़ा 8 दिसंबर (शिव कौड़ा)
पंजाब राज्य चुनाव कमिश्न द्वारा नगर निगम एवं नगर कौंसिल नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रोग्राम की घोषणा के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी श्री अमित कुमार पांचाल ने कहा है कि जिला कपूरथला प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है उन्होंने कहा कि कपूरथला जिले में फगवाड़ा नगर निगम और नगर पंचायत बेगोवाल, भुलत्थ, ढिलवां और नडाला के लिए नामांकन प्रक्रिया कल 9 दिसंबर से शुरू हो रही है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है उन्होंने बताया कि चुनाव प्रोग्राम के अनुसार 9 से 12 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करवाए जा सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करवाने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को होगी जबकि 14 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे 21 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा पूरी चुनाव प्रक्रिया 24 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी फगवाड़ा नगर निगम फगवाड़ा नगर निगम में कुल 50 वार्ड हैं। वार्ड नंबर 0-10 के चुनाव के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कपूरथला जगजीत सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां फगवाड़ा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इन वार्डों के नामांकन पत्र सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां पुरानी दाना मंडी, फगवाड़ा से प्राप्त किए जाएंगे वार्ड नंबर 11 से 20 के लिए कृषि अधिकारी फगवाड़ा परमजीत महे रिटर्निंग ऑफिसर होंगे और भूमि रक्षा अधिकारी फगवाड़ा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे इन वार्डों के लिए नामांकन पत्र कार्यालय कृषि अधिकारी-प्रथम मंज़िल विकास भवन, नई दाना मंडी होशियारपुर रोड फगवाड़ा से प्राप्त किए जाएंगे वार्ड संख्या 21-30 के लिए आकाशदीप सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर बी.एंड.आर डिवीजन नंबर-2 कपूरथला रिटर्निंग ऑफिसर होंगे जबकि एस.डी.ओ. ,लोक निर्माण विभाग, बी.एण्ड. आर. डिवीजन नंबर-2 फगवाड़ा सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे इन वार्डों के लिए नामांकन पत्र कार्यालय एस.डी.ओ. प्रोविनशीयल, लोक निर्माण विभाग, बी एंड. आर कोर्ट कॉम्प्लेक्स, फगवाड़ा में प्राप्त किया जाएगा वार्ड संख्या 31 से 40 के लिए एस.डी.ओ सरबजीत सिंह, ग्रामीण वाटर सप्लाई एवं सैनीटेशन, फगवाड़ा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि जे.ई. ग्रामीण वाटर सप्लाई एवं सैनीटेशन फगवाड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है इन वार्डों के लिए नामांकन पत्र कार्यालय एस. डी.ओ वाटर सप्लाई एवं सैनीटेशन इंडस्ट्रियल एरिया जेसीटी मिल के सामने फगवाड़ा में लिया जायेगा वार्ड नंबर 41 से 50 तक के लिए एस.डी.एम जशनजीत सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर जबकि तहसीलदार फगवाड़ा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है इन वार्डों के लिए कार्यालय एस.डी.एम. कोर्ट कॉम्पलैक्स जीटी. रोड फगवाड़ा में नामांकन पत्र लिए जाएंगे नगर पंचायत ढिलवां नगर पंचायत ढिलवां में कुल 11 वार्ड हैं इनके लिए एस.डी.एम. कपूरथला को रिटर्निंग ऑफिसर जबकि नायब तहसीलदार ढिलवां को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है नगर पंचायत ढिलवां के लिए नामांकन पत्र कमरा नंबर 112 पहली मंजिल नई प्रशासनिक परिसर कपूरथला में लिए जाएंगे नगर पंचायत भुलत्थ नगर पंचायत भुलत्थ में कुल 13 वार्ड हैं। इस लिये एस.डी.एम भुलत्थ को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार भुलत्थ को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है नगर पंचायत भुलत्थ के लिए नामांकन पत्र एस.डी.एम कार्यालय भुलत्थ में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिया जायेगा नगर पंचायत नडाला नगर पंचायत नडाला में 11 वार्ड हैं इनके लिए कृषि अधिकारी नडाला को रिटर्निंग अधिकारी एवं ए.डी.ओ.नडाला को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है नगर पंचायत नडाला के लिए नामांकन पत्र कृषि कार्यालय नडाला में लिया जायेगा नगर पंचायत बेगोवाल नगर पंचायत बेगोवाल में 13 वार्ड हैं। इनके लिए प्रिंसिपल, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बेगोवाल को रिटर्निंग ऑफिसर और सरकारी कॉलेज भुलत्थ के इतिहास के प्रोफेसर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत बेगोवाल के लिए नामांकन पत्र सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज बेगोवाल में लिए जाएंगे।
