
@दक्ष दर्पण
चण्डीगढ़।
पंजाब से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है ।एक एनआरआई को किसी लड़की से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया इंस्टाग्राम पर ही शादी की बात पक्की हो गई। शादी का दिन निश्चित हो गया दूल्हा सॉरी तैयारियों के साथ बारात लेकर मोगा (पंजाब )पहुंच गया। लेकिन यह क्या, बारात का स्वागत तो कौन करता बारातियों को वह मैरिज पैलेसी ही नहीं मिला जहां बारात को पहुंचना था। दूल्हे और बाराती समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें। दूल्हे का ताल्लुक शायद केवल दुल्हन से था । वह उसी से संपर्क कर सकता था फोन किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला। अब वह लड़की मोगा की थी भी या नहीं, उनका परिवार शादी के लिए तैयार था या नहीं ,कुछ नहीं कहा जा सकता। इस मौके पर एक बात जरूर हुई की दूल्हा अपने बारातियों के साथ वापस अपने घर लौट आया । दूल्हे को आज यह जरूर समझ में आ गया होगा कि हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्य क्या है, परंपराओं का क्या महत्व है और नियम और कायदे क्या होते हैं। इस घटना को देखकर हम हरियाणा में प्रचलित वही बात जरूर कहेंगे की छोरे गेल भूण्डी बण गी ।
